PSL 2023 Live Streaming Online in India: पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा फाइनल, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारत में PSL 2023 का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच फाइनल मुकाबला अपने चैनलों पर प्रसारण करेगा. भारत के प्रशंसक पीएसएल 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण देखने के लिए सोनी सिक्स एचडी और सोनी टेन 2 पर देख सकते हैं.
PSL 2023 Live Streaming Online in India: 18 मार्च (शनिवार) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 का फाइनल मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. लीग चरण और प्लेऑफ़ मैचों के बाद, दो सर्वश्रेष्ठ टीमें- मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स- खिताब के लिए फाइनल में टकराएगी. जबकि मुल्तान सुल्तांस ने क्वालिफायर 1 में लाहौर कलंदर्स को हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. दूसरी ओर, शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली टीम को पीएसएल 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा था. मुल्तान सुल्तांस से हारने के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन ने क्वालिफायर 2 में पेशावर जाल्मी को हराया था. यह भी पढ़ें: 18 मार्च को टाटा महिला प्रीमियर लीग में दो महत्वपूर्ण मुकाबला, देखें शेड्यूल
दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों टीमें पिछले साल के फाइनल में भी एक दुसरे से भिड़ी थीं. और, कहने की जरूरत नहीं कि मुल्तान के सुल्तान उस हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे. इस सीजन में दोनों टीमो ने अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार प्रदर्शन की बदौलत वे खुद को फाइनल में पहुचाया था. जाहिर तौर पर दोनों टीमो के बीच इस सीजन में यह चौथी भिड़ंत होगी. लाहौर कलंदर्स ने लीग चरण में पहले दो मैच जीते, लेकिन फिर मुल्तान सुल्तान क्वालीफायर 1 में विजयी हुआ. इसलिए, इस सीजन में अब तक लाहौर कलंदर्स के पक्ष में यह 2-1 है. जो भारी पड़ सकता है.
पीएसएल 2023 फाइनल में मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स कब और कहां आयोजित किया जाएगा? (मैच का समय और स्थान)
18 मार्च (शनिवार) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 का फाइनल मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा.
भारत में मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पीएसएल 2023 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में PSL 2023 का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच फाइनल मुकाबला अपने चैनलों पर प्रसारण करेगा. भारत के प्रशंसक पीएसएल 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण देखने के लिए सोनी सिक्स एचडी और सोनी टेन 2 पर देख सकते हैं.
पीएसएल 2023 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में PSL 2023 का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV करेगा, भारत में PSL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन वाले फैंस SonyLIV ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

