Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को हराते हुए यूपी योद्धा ने हासिल की अपनी पहली जीत
यूपी योद्धा ने मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में यू मुंबा को उसके घरेलू मैदान पर 27-23 से हराते हुए अपनी पहली सफलता प्राप्त की.
Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग 2019 के आज पहले मुकाबले में जहां जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को मात दी वहीं दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा (UP Yoddha) ने मुंबई (Mumbai) के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम (Sardar Vallabhbhai Patel Indoor Stadium) में यू मुंबा (U Mumba) को उसके घरेलू मैदान पर 27-23 से हराते हुए अपनी पहली सफलता प्राप्त की.
बता दें कि आज के मैच में यु मुंबा की टीम ने शुरू में लीड बनाई थी, हालांकि यूपी ने मैच में वापसी की. एक समय मैच 12-12 की बराबरी पर चल रहा था, लेकिन पहले हाफ के आखिरी मिनट में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को ऑल आउट करते हुए 2 अंकों की बढ़त बनाई.
यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को चटाई धुल
यूपी की टीम ने दूसरे हाफ में लगातार दो अंकों की बढ़त बनाए रखा और यु मुंबा को वापसी करने का मौका नहीं दिया. मैच के अंतिम मिनट में यूपी ने लगातार अंक हासिल किए और मुंबा के हार के अंतर को और बढ़ा दिया. नतीजा ये रहा कि यू मुंबा कि टीम यूपी योद्धा के सामने 4 अंको से हार गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

