खेल

प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा को बेंगलुरू बुल्स ने दी मात

यूपी योद्धा प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में घरेलू चरण के दूसरे दिन भी हार का सिलसिला नहीं तोड़ा पाई. यूपी को शनिवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में बेंगलुरू बुल्स ने 35-29 से हराया.

प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा को बेंगलुरू बुल्स ने दी मात
यूपी योद्धा (Photo Credit: Twitter)

ग्रेटर नोएडा: यूपी योद्धा प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में घरेलू चरण के दूसरे दिन भी हार का सिलसिला नहीं तोड़ा पाई. यूपी को शनिवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में बेंगलुरू बुल्स ने 35-29 से हराया. पहले हाफ में 15-20 से पीछे रहने वाली मेजबान टीम दूसरे हाफ में अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और हार गई.

पहले हाफ के शुरुआती मिनटों के अलावा यूपी की टीम कहीं भी बेंगलुरू के सामने टिक नहीं पाई. 13वें मिनट में यूपी ने स्कोर 13-13 से बराबर किया था लेकिन इसके बाद वो कभी भी बेंगलुरू की बराबरी नहीं कर पाई. यह भी पढ़ें- प्रो-कबड्डी लीग: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात

प्रशांत कुमार राय ने यूपी के लिए सबसे अधिक सात अंक लिए. श्रीकांत जाधव ने पांच और सचिन कुमार ने चार अंक अपने खाते में डाले. बेंगलुरू बुल्स के लिए उसके स्टार खिलाड़ी रोहित कुमार ने दम दिखाया और 14 अंक लिए. पवन सेहरावत ने छह अंक अपने खाते में डाले.

रेड से यूपी ने 12 और बेंगलुरू ने 20 अंक अपने नाम किए. टैकल से दोनों टीमें 12-12 अंकों की बराबरी पर रहीं. ऑल आउट से दोनों टीमों ने 2-2 अंक लिए. यूपी ने तीन अतिरिक्त अंक भी अपने खाते में डाले तो वहीं एक अतिरिक्त अंक बेंगलुरू ने अपने खाते में डाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).