खेल

'आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी', हॉकी टीम की जीत पर गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया. भारत ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के बड़े-बड़े नेताओं ने हॉकी टीम को बधाई दी है.

'आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी', हॉकी टीम की जीत पर गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
Indian Men's Hockey team and PM Narendra Modi

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया. भारत ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के बड़े-बड़े नेताओं ने हॉकी टीम को बधाई दी है. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। पांच दशक से भी अधिक समय के बाद भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है. ’’

भारतीय हॉकी टीम ने प्लेऑफ में स्पेन को 2 . 1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया. भारत ने 50 साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता. इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है. भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा. वहीं स्पेन के लिये मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया. इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया.

राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम प्रशंसा की पात्र है. उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है. इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और लड़ने की भावना हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। ‘वेल डन’ भारतीय हॉकी टीम. ’’

राष्ट्रपति ने दी टीम को बधाई

हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ये भारत के लिए एक ऐसी जीत है जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है. ’’

ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी: PM मोदी

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है. उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया. खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी. ’’

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘‘क्या शानदार प्रदर्शन. पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपका दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन खेल भावना खेल के लिए एक नया जोश जगाएगी. आपकी उपलब्धि ने देश का गौरव बढ़ाया है. ’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).