एथलेटिक्स: हिमा दास का कमाल, एक सप्ताह के भीतर जीता दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण

भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. हिमा ने चार जुलाई को पोलैंड में 200 मीटर रेस में पहला स्थान पाया था और अब उन्होंने पोलैंड में ही रविवार को कुंटो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण हासिल किया

धाविका हिमा दास (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास (Hima Das) ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. हिमा ने चार जुलाई को पोलैंड में 200 मीटर रेस में पहला स्थान पाया था और अब उन्होंने पोलैंड में ही रविवार को कुंटो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण हासिल किया. असम की हिमा ने 23.97 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया जबकि केरल की धाविका वीके विस्माया ने 24.06 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता.

राष्ट्रीय रिकार्डधारी एथलीट मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में सोना जीता। अनस ने 21.18 सेकेंड का समय निकाला. हिमा ने 4 जुलाई को पोलैंड में ही पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में पहला स्थान पाया था। हिमा ने यहां 23.65 सेकेंड का समय निकाला था. यह भी पढ़े: भारत की बेटी हिमा दास को पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने इस अंदाज में किया सलाम

विस्माया ने इस रेस में 23.75 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था. वर्ल्ड जूनियर चैम्पियन हिमा का श्रेष्ठ व्यक्तिगत समय 23.10 सेकेंड है, जो उन्होंने बीते साल निकाला था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट