Taiwan Athletics Open 2025: ताइवान एथलेटिक्स ओपन में पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Taiwan Athletics Open 2025:  पूजा ने 7 जून(शनिवार) को ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 में महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. 22 वर्षीय एथलीट ने इस स्पर्धा में 4:11.65 का समय दर्ज करके स्वर्ण पदक जीता। पूजा ने इस प्रदर्शन के साथ दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने के बाद अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी. पूजा ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था और महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था.

पूजा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास