PKL: कोरोना के कारण प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन टला
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का आठवां सीजन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है. आयोजनकर्ताओं ने शनिवार को लीग की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी.
PKL: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का आठवां सीजन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है. आयोजनकर्ताओं ने शनिवार को लीग की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी. पीकेएल की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, "मौजूदा हालातों और स्वास्थ्य गाइडलाइंस के मद्देनजर प्रो कबड्डी लीग के आठवें चरण को स्थगित किया जाता है. हम नए साल ज्यादा सुरक्षा इंतजामों के साथ लौटेंगे."
पीकेएल के सातवें सीजन में अक्टूबर 2019 में बंगाल वॉरियर ने दबंग दिल्ली को हराकर पहली बार खिताब जीता था.
उससे पहले, जयपुर पिंक पैंथर, यू मुंबा, पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स पीएकेल में खिताब अपने नाम कर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

