Brazil Soccer Legend Pele Health Update: पेले के परिवार ने कहा, कोविड के कारण हुआ संक्रमण, जान को खतरा नहीं
परिवार के सदस्यों ने हालांकि कहा कि इस 82 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी की जान को खतरा नहीं है
परिवार के सदस्यों ने हालांकि कहा कि इस 82 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी की जान को खतरा नहीं है.
केली और फ्लाविया नैसिमेंटो तथा आर्थर अरांतेस डो नैसिमेंटो ने रविवार रात प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि पेले को सांस के संक्रमण से पूरी तरह ठीक होने के बाद साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. पेले ही कैंसर के कारण कीमोथेरेपी भी चल रही है. यह भी पढ़ें: चोट के बाद सभी अटकलों अलग- अलग के बीच ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया मैच के पहले प्रैक्टिस के लिए लौटे नेमार, देखें Tweet
अस्पताल ने शनिवार को कहा कि पेले संक्रमण के इलाज के लिए अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पिछले 24 घंटे में उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब नहीं हुई है. अस्पताल ने पूर्व फुटबॉलर के स्वास्थ्य के बारे में रविवार को कोई बयान जारी नहीं किया.
केली नैसिमेंटो ने टीवी ग्लोबो से कहा, ‘‘वह बीमार हैं, वह उम्रदराज हैं लेकिन फिलहाल वह फेफड़े में संक्रमण की वजह से अस्पताल में हैं. जब वह बेहतर महसूस करेंगे तो उन्हें दोबारा घर ले जाया जाएगा.’’
केली अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने वीडियो पर बात की.
उन्होंने कहा, ‘‘वह इस समय अस्पताल से अलविदा नहीं कहने वाले.’’
दुनिया भर में पेले के नाम से मशहूर एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो का सितंबर 2021 में कोलन ट्यूमर हटाया गया था लेकिन परिवार या अस्पताल ने यह नहीं बताया कि क्या यह अन्य अंगों में फैला है.
फ्लाविया नैसिमेंटो ने साक्षात्कार में कहा कि पेले को अभी तक कैंसर से मुक्ति नहीं मिली है और वह डॉक्टरों की सलाह से दवाई ले रहे हैं.
फ्लाविया ने कहा, ‘‘लोगों का यह कहना बहुत अनुचित है कि वह अपने जीवन के अंतिम लम्हों में हैं, वह गहन चिकित्सा में है। दोस्तों, यह सच नहीं है। हम पर विश्वास करो.’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह गहन चिकित्सा में नहीं है, वह एक नियमित कमरे में हैं। उन्हें कोई खतरा नहीं है, उनका इलाज चल रहा है.’’
समाचार पत्र फोल्हा डि एस पाउलो ने शनिवार को कहा था कि पेले की कीमोथेरेपी काम नहीं कर रही है और डॉक्टरों ने उन्हें गहन चिकित्सा में रखने का फैसला किया है.
आर्थर अरांतेस डो नैसिमेंटो ने कहा कि वह फोन पर पेले के साथ विश्व कप मैचों पर चर्चा कर रहे हैं जो उनका मानना है कि यह दर्शाता है कि 82 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी अस्पताल में पूरी तरह से सचेत है.
आर्थर ने कहा, ‘‘वह ठीक होने जा रहे हैं, इसमें थोड़ा समय लगेगा. वह ब्राजील को छठा खिताब उठाते हुए देखेंगे.’’
पेले ने ब्राजील को 1958, 1962 और 1970 के विश्व कप खिताब दिलाने में मदद की। वह 92 मैच में 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

