क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान के मैच पर बोले पंत, मैदान पर अलग तरह का होता है अहसास

तेजतर्रार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लगता है कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं तो एक अलग तरह का माहौल होता है, जो रविवार को मेलबर्न में टी20 विश्व कप मैच के दौरान दिखाई देगा.

भारत-पाकिस्तान के मैच पर बोले पंत, मैदान पर अलग तरह का होता है अहसास
ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

मेलबर्न, 20 अक्टूबर : तेजतर्रार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लगता है कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं तो एक अलग तरह का माहौल होता है, जो रविवार को मेलबर्न में टी20 विश्व कप मैच के दौरान दिखाई देगा. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) इस महामुकाबले की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जहां दोनों टीमें अपने-अपने सुपर 12 अभियान की शुरूआत करेंगी. भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में 100,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत अपने अभियान की जीत की शुरूआत करना चाहेगा. 2021 के टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में भारत उसी विपक्षी टीम से दस विकेट से हार गया था.

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि उस मैच को लेकर हमेशा की तरह विशेष उत्साह है. इसमें न केवल हमारे लिए बल्कि प्रशंसकों और सभी के लिए बहुत सारी भावनाएं शामिल हैं." पंत ने टी20 वल्र्ड कप डॉट कॉम से कहा, "यह एक अलग तरह का एहसास है, एक अलग तरह का माहौल, जब आप मैदान पर जाते हैं और जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो आप लोगों को इधर-उधर चीयर करते देखते हैं. यह एक अलग एहसास है और जब हम अपना राष्ट्रगान गा रहे होते हैं, तो वास्तव में उत्साह अपने चरम पर होता है." यह भी पढ़े : ICC T20 World Cup 2022 Schedule, Free PDF Download Online: शनिवार से शुरू होगा वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले, ऐसे करें Schedule डाउनलोड

दुबई में उस मैच को याद करते हुए पंत ने कहा, "मुझे याद है कि मैंने हसन अली को एक ही ओवर में दो छक्के मारे थे. हम रन रेट बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि हमने शुरूआती विकेट खो दिए थे और मैंने और विराट ने साझेदारी की थी. हम रन रेट बढ़ा रहे थे और मैंने उसे एक हाथ से दो छक्के मारे थे." पंत ने रविवार को एमसीजी में कोहली के साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिलने की उम्मीद जताई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).