Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में साहिबजादा फरहान, बाबर आजम और फखर जमान जैसे बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और शादाब खान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 50th Match Preview Details: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पललेकेले (Pallekele) के पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि टीम को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में साहिबजादा फरहान, बाबर आजम और फखर जमान जैसे बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और शादाब खान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं, जबकि महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना गेंदबाजी में प्रभावी रह सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-2 की बराबरी पर है, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report)

पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां टी20 मुकाबलों में 150 से ज्यादा का स्कोर सामान्य माना जाता है. पिच पर अच्छी उछाल और गति होने के कारण बल्लेबाज अपने शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह बल्लेबाजों के लिए बेहतर सतह मानी जाती है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (PAK vs SL T20 World Cup 2026 Date And Venue)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला आज पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पललेकेले में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (PAK vs SL Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch PAK vs SL Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 50th Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कमिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

\