NZ vs SL 1st Test 2023: एंजेलो मैथ्यूज का शतक, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 285 का लक्ष्य

अनुभवी आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (115) ने अपना 14वां टेस्ट शतक बनाया जिससे श्रीलंका ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने पहले टेस्ट में जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य रखा. यदि श्रीलंका यह मैच जीतता है तो उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिन्दा रहेंगी.

( Photo Credit: Twitter)

क्राइस्टचर्च, 12 मार्च : अनुभवी आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (115) ने अपना 14वां टेस्ट शतक बनाया जिससे श्रीलंका ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने पहले टेस्ट में जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य रखा. यदि श्रीलंका यह मैच जीतता है तो उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिन्दा रहेंगी.

मैथ्यूज ने 115 रन बनाये और दिनेश चांडीमल (42) और धनंजय डिसिल्वा (नाबाद 47) के साथ क्रमश: 105 और 60 रन की साझेदारी की. श्रीलंका की दूसरी पारी 302 रन पर समाप्त हुई. स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड ने 28/1 रन बना लिए थे और उसे पांचवें तथा अंतिम दिन 257 रन की जरूरत है. नर्वस नाइनटीज में आधा घंटा रहने के बाद मैथ्यूज ने लगातार दो चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 4th Test Day 4: श्रेयस को कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद स्कैन के लिए भेजा गया

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने 100 रन पर चार विकेट लिए. न्यूजीलैंड को नील वेगनर की कमी काफी खली जो दायीं हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम छह ह़फ्तों तक एक्शन से बाहर रहेंगे. स्टंप्स के समय टॉम लाथम (नाबाद 11) और केन विलियम्सन (नाबाद 7) क्रीज पर थे और वे पांचवें दिन न्यूजीलैंड की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट