NZ vs ENG 2nd Test Day 2 Stumps: दूसरे टेस्ट में एंडरसन और लीच ने न्यूजीलैंड को झकझोरा, 7 विकेट खोकर बनाए 138 रन

अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (3-37) और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच (3-45) ने छह विकेट आपस में बांटते हुए मेजबान न्यूजीलैंड का दूसरे टेस्ट की पहली पारी में स्कोर शनिवार को दूसरे दिन 138/7 कर दिया और इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

(Photo Credit: Twitter)

वेलिंगटन, 25 फरवरी : अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (3-37) और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच (3-45) ने छह विकेट आपस में बांटते हुए मेजबान न्यूजीलैंड का दूसरे टेस्ट की पहली पारी में स्कोर शनिवार को दूसरे दिन 138/7 कर दिया और इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (186) और जो रुट (153 नाबाद) के शानदार शतकों से अपनी पारी आठ विकेट पर 435 रन पर घोषित कर दी, जिसके बाद एंडरसन और लीच ने शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस दिया. मेजबान न्यूजीलैंड अभी पहली पारी में 297 रन से पीछे है. इंग्लैंड अब मैच में मजबूत स्थिति में आ गया है और सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप करने की तरफ बढ़ रहा है.

एंडरसन ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर डेवोन कॉन्वे को विकेटकीपर बेन फॉक्स के हाथों कैच करा दिया. न्यूजीलैंड का स्कोर जल्द ही दो विकेट पर सात रन हो गया जब पूर्व कप्तान केन विलियम्सन चार रन बनाकर फॉक्स के हाथों लपके गए. विल यंग भी इसी अंदाज में आउट हुए. एंडरसन काफी सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद को घुमा रहे थे. विलियम्सन और यंग को भी एंडरसन ने आउट किया. नौंवें ओवर तक पहुंचते-पहुंचते न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 21 रन हो गया. टॉम लाथम (35) को लीच ने आउट किया और न्यूजीलैंड का स्कोर 60/4 हो गया. लाथम रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में आउट हुए. यह भी पढ़ें : MI Women’s Team jersey Lunched: WPL के लिए मुंबई इंडियंस ने जारी की महिला टीम की नई जर्सी, देखें तस्वीर

हेनरी निकोल्स (30), टॉम ब्लंडेल (25 नाबाद) और टिम साउदी (23 नाबाद) ने न्यूजीलैंड को किसी तरह 100 के पार पहुंचाया. इस दौरान डैरिल मिचेल (13) और माइकल ब्रेसवेल (6) सस्ते में आउट हुए. ब्रेसवेल को स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी ही गेंद पर लपका. ब्रॉड ने 12 रन पर एक विकेट लिया. इससे पहले इंग्लैंड ने कल के 315/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पहली पारी 435/8 पर घोषित की. रुट 153 रन पर नाबाद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े