IND vs NZ Test 2021 Squad: उपकप्तान अजिंक्य रहाणे न्यूजीलैंड-भारत पहले टेस्ट की अगुवाई करेंगे, कोहली दूसरे मैच में करेंगे वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं. कोहली को पहले ही टी20आई श्रृंखला में आराम दिया गया है और वह मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: BCCI)

नई दिल्ली, 12 नवंबर : न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर सकते हैं. कोहली को पहले ही टी20आई श्रृंखला में आराम दिया गया है और वह मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे. टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे को कमान में रखने का निर्णय गुरुवार को चयनकर्ताओं ने अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के प्रबंधन पर चर्चा के बाद लिया.

रिपोर्ट में कहा गया है, "चयनकर्ताओं ने कानपुर टेस्ट के लिए रोहित को कप्तानी सौंपने और फिर दूसरे मैच के लिए आराम देने पर विचार किया. इसलिए रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे." कहा गया है, "जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दूल ठाकुर की तेज तिकड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकती है." यह भी पढ़ें : T20 World Cup: हेडन का बड़ा बयान- ऑस्ट्रेलिया के लिए धड़कता है दिल, पर पाक टीम का हिस्सा बनना पसंद

बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई घरेलू श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी. टेस्ट टीम की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड