Netherlands vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा महामुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
The Wagener Stadium in Amstelveen, Netherlands, sets the stage for a high-stakes encounter as the Indian Women's Hockey Team takes on the formidable Netherlands in their inaugural Pool E clash of the FIH Hockey World Cup 2026 Second Round.
How To Watch Netherlands vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming in India: भारतीय महिला हॉकी टीम आज यानी 21 अगस्त को FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड (Pool E) के अपने पहले मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला एम्सटलवीन (Amstelveen) के वागेनर स्टेडियम (Wagener Stadium) में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा. भारत ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन से 2-2 की बराबरी, दक्षिण अफ्रीका पर 6-1 की जीत और इंग्लैंड के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलकर दूसरे राउंड में जगह बनाई है. वहीं मेजबान और मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड्स ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर दमदार अंदाज में अगले दौर में प्रवेश किया है. यह भी पढ़ें: Netherlands vs India Head-To-Head Record: महिला FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मैच प्रीव्यू
भारत के सामने होगी सबसे बड़ी चुनौती
दूसरे राउंड के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम की परीक्षा दुनिया की नंबर-1 और मौजूदा विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के खिलाफ होगी. कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई वाली भारतीय टीम शानदार लय में है, लेकिन डच टीम घरेलू मैदान पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. भारत अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो सेमीफाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी.
नीदरलैंड्स का रहा है दबदबा
नीदरलैंड्स ने पहले राउंड में चिली (2-0), ऑस्ट्रेलिया (4-2) और जापान (9-0) को हराकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया. टीम ने तीन मैचों में 15 गोल दागे और सिर्फ दो गोल खाए. दूसरी ओर भारत ने तीन मुकाबलों में पांच अंक जुटाकर पूल डी से दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला हॉकी में भारत और नीदरलैंड्स के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें नीदरलैंड्स ने 10 मैच जीते, जबकि भारत को 3 जीत मिली हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. वहीं हॉकी वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की सात भिड़ंत में नीदरलैंड्स ने 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा. भारत अब तक वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स को नहीं हरा पाया है.
नीदरलैंड्स बनाम भारत महिला हॉकी वर्ल्ड कप मैच कब और कहां खेला जाएगा? (Netherlands vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Match Date and Venue)
नीदरलैंड्स और भारत के बीच FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा राउंड (Pool E) मुकाबला 21 अगस्त को वागेनर स्टेडियम, एम्सटलवीन (नीदरलैंड्स) में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा.
भारत में नीदरलैंड्स बनाम भारत मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (Netherlands vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Telecast in India)
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Select 2 (SD/HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) पर देखा जा सकता है.
भारत में नीदरलैंड्स बनाम भारत मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch Netherlands vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming in India)
भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा दुनिया भर के हॉकी प्रशंसक Watch.Hockey प्लेटफॉर्म के जरिए भी टूर्नामेंट के मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं.
नोट: नीदरलैंड्स महिला हॉकी टीम और भारतीय महिला हॉकी टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2026 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

