NEP vs WI: नेपाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कर दिया उलटफेर, टी20 सीरीज में रचा इतिहास

नेपाल क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है. ऐसा पहली बार है, जब नेपाल ने किसी फुल मेंबर नेशन के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती. नेपाल ने शनिवार को शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रन से जीत दर्ज की.

नई दिल्ली, 30 सितंबर : नेपाल क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है. ऐसा पहली बार है, जब नेपाल ने किसी फुल मेंबर नेशन के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती. नेपाल ने शनिवार को शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रन से जीत दर्ज की. इससे पहले, नेपाल की टीम ने 27 सितंबर को 19 रन से पहला टी20 मुकाबला अपने नाम किया था.

शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल ने 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए. इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. नेपाल ने 43 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से आसिफ शेख ने संदीप जोरा के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूती दी. संदीप जोरा ने 39 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली, जबकि आसिफ शेख ने 47 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 68 रन बनाए. विपक्षी खेमे से कप्तान अकील हुसैन और काइल मेयर्स ने 2-2 शिकार किए. इनके अलावा, जेदिया ब्लेड्स ने एक विकेट हासिल किया. यह भी पढ़ें : IND-W vs SL-W ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Mini Battle: श्रीलंका बनाम भारत वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप के मिनी बैटल में ये खिलाड़ी लगाएंगे एक दूसरे का क्लास, इनपर रहेगी सबकी निगाहें

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 17.1 ओवरों में महज 83 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज को 2.2 ओवर में ज्वेल एंड्रयू (2) के रूप में महज 4 रन पर पहला झटका लगा. इसके बाद टीम लगातार अपने विकेट गंवाती गई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि एकीम ऑगस्टे ने 17 और आमिर जंगू ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े. वेस्टइंडीज के लिए यही तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद आदिल आलम ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुशल भर्तेल ने 24 रन देकर 3 शिकार किए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\