खेल

Neeraj Chopra Match Time: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का फाइनल कब और कितने बजे होगा? जानें पूरा शेड्यूल

नीरज चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. अगर वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहते हैं, तो यह उनके करियर का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड होगा और भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि साबित होगी.

Neeraj Chopra Match Time: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का फाइनल कब और कितने बजे होगा? जानें पूरा शेड्यूल

When Is Neeraj Chopra Match In Commonwealth Games 2026? भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दूसरे स्वर्ण पदक की तलाश में उतर चुके हैं. गोल्ड कोस्ट 2018 में गोल्ड जीतने वाले नीरज ने ग्लासगो में खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड को सफलतापूर्वक पार कर पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें उनके फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं. CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में बनाई जगह, रोहित यादव और यश वीर सिंह भी पहुंचे पदक मुकाबले में

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का शेड्यूल

पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन

तारीख: 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)

समय (IST): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

स्थिति: ✅ नीरज चोपड़ा फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.

पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल

तारीख: 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)

समय (IST): रात 11:00 बजे से 1 अगस्त तड़के 2:30 बजे तक

स्थान: स्कॉटस्टाउन स्टेडियम, ग्लासगो (स्कॉटलैंड)

इन खिलाड़ियों से होगी कड़ी टक्कर

फाइनल में नीरज चोपड़ा के सामने कई बड़े नाम चुनौती पेश करेंगे. इनमें पाकिस्तान के अरशद नदीम, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट शामिल हैं.

नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है, जो उन्होंने मई 2025 में दोहा डायमंड लीग में किया था. वहीं इस सीजन की शुरुआत उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ की थी.

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network और DD Sports पर उपलब्ध होगा. मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर नीरज चोपड़ा के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

नीरज चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. अगर वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहते हैं, तो यह उनके करियर का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड होगा और भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि साबित होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2026 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).