क्रिकेट

MI-W vs DC-W, WPL 2023 Live Streaming: आज के दूसरे मुकाबला में नंबर वन की ताज के लिए मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स को भी गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में क्रमश: दस और आठ अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. दोनों टीमें अब सोमवार को होने वाली खिताबी भिड़ंत में सीधे क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष करेंगी.

MI-W vs DC-W, WPL 2023 Live Streaming: आज के दूसरे मुकाबला में नंबर वन की ताज के लिए मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

20 मार्च (सोमवार) को टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 के मैच नंबर 18 में  मुंबई इंडियंस (MI-W) और दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) के बीच नवी मुंबई में डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस को शनिवार को यूपी वॉरिज के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना पांच विकेट से करना पड़ा. पिछली मैच में हार के बावजूद, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा और पांच जीत के साथ टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यह भी पढ़ें: आज के दूसरे मुकाबला में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स को भी गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में क्रमश: दस और आठ अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. दोनों टीमें अब सोमवार को होने वाली खिताबी भिड़ंत में सीधे क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष करेंगी.

TATA WPL 2023 में DC-W बनाम MI-W मैच 15 कब और कहां आयोजित किया जाएगा? (दिनांक, समय और स्थान )

20 मार्च (सोमवार) को टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 के मैच नंबर 18 मुंबई इंडियंस (एमआई-डब्ल्यू) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी-डब्ल्यू) के बीच नवी मुंबई में डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 से खेला जाएगा.

TATA WPL 2023  में DC-W बनाम MI-W मैच नंबर 18 का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?

भारत में टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 के प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 के पास हैं जो सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा. भारत में डब्ल्यूपीएल 2023 के DC-W बनाम MI-W मैच 15 की लाइव मुकाबला के लिए प्रशंसक स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क चैनल में ट्यून कर सकते हैं.

टाटा डब्ल्यूपीएल 2023  में  DC-W बनाम MI-W मैच नंबर 18  की मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे प्राप्त करें?

भारत में TATA WPL 2023 के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग  अधिकार Viacom 18 के OTT प्लेटफॉर्म JioCinema के पास हैं, प्रशंसक TATA WPL 2023 की DC-W बनाम MI-W मैच नंबर 18 का लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए JioCinema ऐप या वेबसाइट (मुफ्त में) में ट्यून कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).