क्रिकेट

MI vs CSK, IPL 2021: धोनी ने हार की वजह कैच छोड़ना और खराब गेंदबाजी को बताया

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार रात यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट मिली हार के लिए कैचों का छोड़ना और खराब गेंदबाजी को बताया है.

MI vs CSK, IPL 2021: धोनी ने हार की वजह कैच छोड़ना और खराब गेंदबाजी को बताया
रोहित शर्मा और एमएस धोनी (Photo credits: Twitter)

नई दिल्ली, 2 मई : चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार रात यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट मिली हार के लिए कैचों का छोड़ना और खराब गेंदबाजी को बताया है. कायरन पोलार्ड (34 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के के सहारे नाबाद 87 रन) ने तूफानी पारी खेलते हुए शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से जीत रोमांचक जीत दिला दी.

धोनी ने मैच के बाद कहा, " यह शानदार विकेट थी. गेंदबाजी से अधिक हमारी फिल्डिंग खराब रही. हमने महत्वपूर्ण मौकों पर कैच छोड़ें. गेंदबाज भी कई बार प्लान को मुकाम तक नहीं पहुंचा पाए, उन्होंने कई लूज गेंदें की. यह जरूरी है कि हम अपने प्लान को सही से क्रियान्वित करें. बड़े शॉट खेलने के लिए विकेट बहुत अच्छी थी." यह भी पढ़ें : MI vs CSK, IPL 2021: असंभव मैच जीतने के बाद ऐसे हुआ पोलार्ड का ड्रेसिंग रूम में स्वागत, आलोचकों को दिया ये जवाब

उन्होंने साथ ही कहा कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों में हार जीत लगी रहती है. धोनी ने कहा, " यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और कई नजदीकी मुकाबले हम जीतते हैं तो हारते भी हैं. हालांकि हम इससे बहुत कुछ सीखते भी हैं. हमारी निगाह अभी प्वाइंट टेबल पर नहीं है. हम हर दिन उस दिन विशेष मुकाबले के बारे में सोचते हैं और उसकी तैयारी करते हैं. "

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).