एमसीजी की पिच भारत को सूट करेगी

आस्ट्रेलिया (Australia) क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डैरेन लेहमन (Darren lehman ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की पिच भारतीय टीम को ज्यादा रास आएगी क्योंकि यह फ्लैट पिच है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ICC)

मेलबर्न, 25 दिसम्बर : आस्ट्रेलिया (Australia) क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डैरेन लेहमन (Darren lehman ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की पिच भारतीय टीम को ज्यादा रास आएगी क्योंकि यह फ्लैट पिच है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से एमसीजी में शुरू हो रहा है. आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

लेहमन ने एसए स्पोर्टसडे से कहा, "उनके लिए वापसी करना अब काफी मुश्किल होगा, लेकिन उनके पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं." यह भी पढ़ें : India vs Australia 2nd Test 2020: मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल और सिराज करेंगे डेब्यू, इन दोनों की छुट्टी

उन्होंने कहा, "वह गेंद से काफी परेशान कर सकते हैं. यह इस पर निर्भर है कि बल्लेबाज उछाल से सामंजस्य बैठा पाते हैं या नहीं. एमसीजी की पिच उनको भाएगी क्योंकि यह थोड़ी फ्लैट है." उन्होंने कहा, "इसलिए हम देखेंगे कि बल्लेबाज वापसी कर सकते हैं या नहीं और रन बना सकते हैं या नहीं, खासकर पहली पारी में."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड