जन्मदिन पार्टी में फिसलने के कारण मैक्सवेल लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर

एक जन्मदिन पार्टी में फिसल जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पैर में फ्ऱैक्चर आया है और वह लंबे समय तक एक्शन से बाहर रह सकते हैं. मैक्सवेल के घुटने के नीचे पैर में फ्ऱैक्च र हुआ है और शनिवार को उनकी सर्ज़री हुई.

Glenn Maxwell

मेलबर्न, 13 नवम्बर: एक जन्मदिन पार्टी में फिसल जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पैर में फ्ऱैक्चर आया है और वह लंबे समय तक एक्शन से बाहर रह सकते हैं. मैक्सवेल के घुटने के नीचे पैर में फ्ऱैक्चर हुआ है और शनिवार को उनकी सर्ज़री हुई.

कहा जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए हुए थे और उनके पीछे दौड़ते-दौड़ते गिर पड़े. फिलहाल वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह मेलबर्न स्टार्स की ओर से बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी नहीं खेल पाएंगे. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से दिसंबर में होने वाले दक्षिण अफ्ऱीका दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे. अब देखना होगा कि वह अगले साल फरवरी में होने वाले भारत दौरे से पहले क्या ठीक हो पाएंगे? यह भी पढ़ें : Pak Vs Eng T20 WC Final: इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेके, 138 रनों का दिया लक्ष्य

राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी. ग्लेन हमारे सीमित ओवर क्रिकेट के एक अहम सदस्य हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें चोट से उबरने में अपनी पूरी मदद देगा." इंग्लैंड दौरे पर शॉन एबोट मैक्सवेल की जगह लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Glenn Maxwell Injury: RCB को बड़ा झटका! MI के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल को लगी चोट, SRH के खिलाफ IPL 2024 मैच से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी