महेंद्र सिंह धोनी अब बनने जा रहे हैं टीवी प्रोड्यूसर, सामने आई बड़ी जानकारी

महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद ही स्पेशल टीवी शो को प्रोड्यूस करने जा रही हैं. क्रिकेट ग्राउंड पर नाम हासिल करने के बाद अब धोनी मनोरंजन बिजनेस में निवेश करने जा रहे हैं.

मुंबई में हुए एक इवेंट में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी बेहद ही फिट नजर आए. (Photo Credit: Yogen Shah)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब मनोरंजन बिजनस में अपना पैसा निवेश करने जा रहे हैं. खबर है कि धोनी एक स्पेशल टीवी शो को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. ये शो धोनी के लिए बेहद खास है क्योंकि इसके माध्यम से वो भारतीय सेना (Indian Army) के उन बहादुर अफसरों की कहानियों को बयां करेंगे जिन्हें परमवीर चक्र (Param Vir Chakra) और अशोका चक्र (Ashoka Chakra) से सम्मानित किया गया है. ये भी पढ़ें: एमएस धोनी भारतीय सेना के साथ कश्मीर में करेंगे ट्रेनिंग, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दी मंजूरी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि खेल के साथ ही धोनी ने आर्मी अफसरों के साथ काफी समय बिताया है. वो भारत की प्रादेशिक सेना के साथ भी काम कर चुके हैं. इस तरह से उन्हें बहादुर सिपाहियों के बारे में और जानने को मिला. वो सैनिकों और उनके परिवारवालों की तकलीफों को समझ पाए हैं. इसलिए वो इनकी कहानी को लोगों के सामने लाना चाहते थे और अब इस प्रोजेक्ट को आगे ले जा रहे हैं."

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस शो को धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और स्टूडियो नेक्स्ट मिलकर निर्माण करने जा रहे हैं. इसका कंटेंट क्रिएशन सेट इंडिया (SET India) करेगी. फिलहाल शो की स्क्रिप्टिंग की जा रही है और अगले साल ही लॉन्च होगा और ये सोनी टीवी (Sony TV) पर ही प्रसारित किया जा सकता है.

आपको बता दें कि इस साल धोनी ने हॉटस्टार स्पेशल शो 'रोर ऑफ द लायन' का भी निर्माण किया था जिसमें वो खुद नजर आए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड