रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद केएल राहुल पर है बड़ी जिम्मेदारी: पार्थिव पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने केएल राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. जियोहॉटस्टार से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, "केएल राहुल जिम्मेदारी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने केएल राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के संन्यास के बाद राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. जियोहॉटस्टार से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, "केएल राहुल जिम्मेदारी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी राहुल पर आ गई है. हम उनके कौशल को जानते हैं. वह स्पिनरों के खिलाफ गेंद को अपने पास आने देते हैं और अपने पैरों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं. यह शैली उन पर पूरी तरह से जंचती है.

अब सबसे जरूरी चीज है गति पकड़ने की उनकी क्षमता, जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया है. वह शुरुआत में समय लेते हैं, गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षण का आकलन करते हैं, और फिर आक्रमण करने के लिए सही मौके चुनते हैं. वर्तमान में, टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत लगभग 36 का है. वह इस आंकड़ों से कहीं बेहतर बल्लेबाज हैं. इस साल उन्हें निरंतरता बनाए रखते देखना उत्साहजनक है." वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में राहुल ने शतक लगाया था. उन्होंने 100 रन की पारी खेली थी. इंग्लैंड दौरे पर राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. पांच टेस्ट मैचों की 10 पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक लगाते हुए 532 रन बनाए थे. यह भी पढ़ें : Gautam Gambhir Hosts Dinner Party: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए रखा डिनर पार्टी, टीम इंडिया पहुंची हेड कोच के घर (देखें वीडियो)

केएल राहुल मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा की मौजूदगी में राहुल को बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव का सामना करना पड़ता था. कभी ओपनिंग और कभी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ती थी. रोहित के संन्यास के बाद राहुल के लिए टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की जगह तय हो गई है और वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनका लय में होना भारतीय टीम के लिए अच्छा है. राहुल 64 टेस्ट में 11 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 3,889 रन बना चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड