कमाल आर खान ने धोनी और युवराज की दोस्ती पर उठाया सवाल तो फैन्स ने लगा दी उनकी क्लास

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि “युवराज सिंह ने अपने रिटायरमेंट के दौरान धोनी का जिक्र नहीं किया तो वहीं धोनी ने भी युवराज को लेकर कोई बात नहीं कही है. इसका मतलब दुश्मनी गहरी भी है और पुरानी भी. जिसके बाद यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स.

कमाल आर खान (Image Credit: Instagram)

खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) हमेशा अपने विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कभी किसी सेलेब्स तो कभी किसी फिल्म को निशाना बनाने वाले कमाल आर खान ने जैसे ही क्रिकेट पर अपना ज्ञान दिखाया तो लोग उन्हें ट्रोल करने लग गए. दरअसल हाल ही में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया. युवराज (Yuvraj Singh) के इस फैसले के बाद हर कोई उनके प्रति अपने प्यार को जाहिर करता दिखाई दिया. ऐसे में कमाल आर खान ने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की दोस्ती को लेकर सवाल खड़ा कर दिया. जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लग गए.

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि “युवराज सिंह ने अपने रिटायरमेंट के दौरान धोनी का जिक्र नहीं किया तो वहीं धोनी ने भी युवराज को लेकर कोई बात नहीं कही है. इसका मतलब दुश्मनी गहरी भी है और पुरानी भी.” यह भी पढ़े: युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- अब आगे बढ़ना है

कमाल आर खान के ट्वीट के बाद यूजर्स उन्हें क्रिकेट से दूर रहने और उस पर अपना ज्ञान ना देने की बात कहते दिखाई दिए.

वैसे आपको बता दे कि युवराज और धोनी के बीच खटास की बात तब सामने आई थी जब युवराज सिंह के पिता योगराज ने खुलकर धोनी पर जुबानी हमला किया था. उन्होंने धोनी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके कारण ही युवराज टीम इंडिया से बाहर है. हालांकि युवराज सिंह ने धोनी के साथ ऐसे किसी भी झगड़े की बात को खारिज कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें