खेल

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा नेशन ओपन एथलेटिक्स में नहीं लेंगे हिस्सा, एएफआई ने दी जानकारी

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा रांची में शुरू हो रही 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि नीरज इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे. नीरज चोट के कारण विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी नहीं जा सके थे.चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा नेशन ओपन एथलेटिक्स में नहीं लेंगे हिस्सा, एएफआई ने दी जानकारी
भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Photo Credits: IANS)

भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) रांची में गुरुवार से शुरू हो रही 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (Athletics Federation of India) ने बुधवार को पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि नीरज इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे. नीरज चोट के कारण विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी नहीं जा सके थे.

एएफआई ने बुधवार सुबह ट्वीट किया था, "हर किसी के सुपर स्टार नीरज चोपड़ा वापसी कर रहे हैं. नीरज 59वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मैदान पर उतरने को तैयार हैं. अब हालांकि यह बात सामने आई है कि 21 साल के इस खिलाड़ी से नाम वापस लेने को कहा गया है क्योंकि प्रशिक्षकों को लगता है कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कारण नीरज ने अपना नाम वापस ले लिया है.

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के जल्द ठीक होने की कामना

एएफआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में चोपड़ा ने कहा, "मैं दोबारा टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं. चूंकि यह सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है इसलिए मैं इसका अहसास करना चाहता हूं." उन्होंने कहा, "मैंने अपने डॉक्टर्स से बात की है. और उन्होंने कहा कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं. मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैंने कुछ सप्ताह पहले पटियाला में अभ्यास करना शुरू किया था और मेरी थ्रो अच्छी जा रही थीं." चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).