क्रिकेट

Jasprit Bumrah-Sanjana Ganesan Marriage: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी में केवल 20 मेहमान आमंत्रित, मोबाइल के साथ नहीं मिलेगी किसी को एंट्री- रिपोर्ट

अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाला गेंदबाज आज खुद क्लीन बोल्ड होने जा रहा है. जी हां, अपनी शादी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज से छुट्टी लेकर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गोवा पहुंचे है.

Jasprit Bumrah-Sanjana Ganesan Marriage: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी में केवल 20 मेहमान आमंत्रित, मोबाइल के साथ नहीं मिलेगी किसी को एंट्री- रिपोर्ट
Jasprit Bumrah-Sanjana Ganesan (Photo credit: Instagram)

नई दिल्‍ली: अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाला गेंदबाज आज खुद प्यार में क्लीन बोल्ड होने जा रहा है. जी हां, अपनी शादी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज से छुट्टी लेकर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गोवा पहुंचे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (15 मार्च) बुमराह और स्टार स्पोर्ट्स की एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) की शादी होने वाली है. यानी की बुमराह अब एक अनोखे बंधन में बंध कर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है. Bumrah Wedding: टीवी एंकर संजना संग ब्याह रचाएंगे तेज गेंदबाज बुमराह?

इन दिनों बुमराह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह 15 मार्च यानी सोमवार को स्‍पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ गोवा में सात फेरे लेंगे. इस समारोह में शामिल होने के लिए कपल ने मात्र 20 मेहमानों को ही आमंत्रित किया है. इसमें भी सिर्फ पारिवारिक सदस्‍य ही शामिल होंगे. किसी को भी शादी समारोह में मोबाइल का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी.

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी आज

बता दें कि बुमराह ने चौथे टेस्ट से अपने निजी कारणों के चलते छुट्टी ली थी और वह टी20 और वनडे सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं बने. हालांकि अभी तक बुमराह की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कपल की तरफ से शादी की खबरों को लेकर कोई बात कही गई है. हालाँकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बुमराह और संजना दोनों ने मिलकर गोवा में सीक्रेट मैरिज की प्लानिंग बनाई है.

संजना कि बात करें तो वह एक फेमस टेलीविजन एंकर है. वह 2014 मिस इंडिया फाइनलिस्ट और एक मॉडल भी रह चुकी हैं. संजना ने इंडियन प्रीमियर लीग सहित कई शो की मेजबानी की है, साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक साप्ताहिक शो (KKR Diares) भी होस्ट किया है. संजना ने एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 7 (Splitsvilla 7) से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन चोट के कारण उन्हें यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).