Independence Day 2026: केविन पीटरसन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, वायरल हुआ 'जय हिंद' वाला पोस्ट

15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे खास मौके पर केविन पीटरसन का संदेश यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट और भारत के प्रति उनका लगाव आज भी उतना ही मजबूत है. उनका 'जय हिंद' वाला पोस्ट दुनियाभर में भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत रहा है.

Independence Day 2026: इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खास संदेश साझा करते हुए भारत और यहां के लोगों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया. उनका पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Independence Day 2026: सचिन तेंदुलकर ने तिरंगे के साथ दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, वायरल हुई तस्वीर

केविन पीटरसन ने क्या लिखा?

केविन पीटरसन ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे सभी भारतीय दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! मुझे आपका देश बहुत पसंद है! वहाँ के सभी अच्छे लोग मुझे बहुत पसंद हैं! जय हिंद!" उनके इस संदेश को भारतीय फैंस ने खूब पसंद किया और हजारों लोगों ने लाइक, शेयर और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

 

केविन पीटरसन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी:

भारतीय फैंस से खास जुड़ाव

केविन पीटरसन का भारत से जुड़ाव काफी पुराना है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास पहचान बनाई. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह बतौर कमेंटेटर भारतीय क्रिकेट से जुड़े रहे हैं. यही वजह है कि भारत में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.

हर साल देते हैं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

यह पहली बार नहीं है जब केविन पीटरसन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी हो. पिछले कई वर्षों से वह 15 अगस्त के अवसर पर भारतीय प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते रहे हैं. कई बार उन्होंने हिंदी में भी संदेश साझा करने की कोशिश की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. उनके पोस्ट अक्सर भारत की संस्कृति, लोगों और यहां के प्रति उनके सम्मान को दर्शाते हैं.

80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत

15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे खास मौके पर केविन पीटरसन का संदेश यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट और भारत के प्रति उनका लगाव आज भी उतना ही मजबूत है. उनका 'जय हिंद' वाला पोस्ट दुनियाभर में भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत रहा है.

 

Share Now