ICC ODI Ranking: अच्छे फॉर्म के कारण श्रेयस अय्यर, केएल राहुल को वनडे रैंकिंग में फायदा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरूष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में क्रमश: नौंवे और 10वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने छलांग लगायी है।

श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter)

दुबई, सात दिसंबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरूष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में क्रमश: नौंवे और 10वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने छलांग लगायी है. अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 24 रन और इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच में 49 रन बनाकर सात पायदान के फायदे से संयुक्त 20वें पर पहुंच गये हैं. यह भी पढ़ें: चोटिल रोहित शर्मा की जगह पर शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने आये विराट कोहली ने गवाया अपना विकेट

वहीं राहुल ने मीरपुर में 73 रन की पारी खेलकर चार पायदान की छलांग लगायी है जिससे वह 35वां स्थान हासिल करने में सफल रहे. रोहित और कोहली शीर्ष 10 में काबिज दो भारतीय बल्लेबाज हैं.

गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की तेज गेंदबाजी जोड़ी को भी बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती वनडे में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत लाभ हुआ.

सिराज श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर हैं जबकि ठाकुर नौ पायदान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुंच गये.

बांग्लादेश के स्टार आल राउंडर शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ पांच विकेट झटकने से सात पायदान के फायदे से गेंदबाजों में नौंवे स्थान पर पहुंच गए हैं.

अफगानिस्तान के राशिद खान श्रीलंका के खिलाफ सुपर लीग सीरीज के अंतिम मैच में 37 रन देकर चार विकेट झटकने से वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में चार पायदान के लाभ से छठे स्थान पर पर पहुंच गये हैं.

एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और एक सैकड़ा जड़ने वाले आठवें खिलाड़ी बनकर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेनन टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया.

लाबुशेन दो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) टेस्ट से पहले रूट से महज दो अंक पीछे थे, लेकिन अब वह उन्होंने शीर्ष पर अंतर काफी अच्छा कर लिया है. रूट चौथे स्थान पर खिसक गये हैं. वह स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के पीछे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित