ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: 16 साल के सौरभ चौधरी ने 'गोल्ड' पर लगाया निशाना, शूटिंग में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में भारत के लिए निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है.

सौरभ चौधरी (File Photo)

चांगवोन: एशियाई खेलों में भारत के लिए निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है.

जूनियर वर्ग में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. सौरभ चौधरी ने अपने ही पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है. इससे पहले आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में 243.7 का स्कोर किया था, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था. तब उन्होंने चीनी शूटर वांग झेहाओ द्वारा स्थापित 242.5 स्कोर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था. अब 245.5 का स्कोर करके सौरभ ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है.

फाइनल में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन किया. युवा निशानेबाज हालांकि अपने आखिरी शॉट में 10 पर निशाना नहीं लगा सके, लेकिन वह इसके बावजूद सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो गए. फाइनल में चौधरी ने पांच शॉट्स की दूसरी सीरीज के बाद बढ़त हासिल की.

इससे पहले इंडोनेशिया के जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ ने गोल्ड मेडल जीता था. सौरभ उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड