IND vs AUS: सही नहीं थी आईपीएल की टाइमिंग, चोटें उसी की देन : लैंगर

आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर को इंडियन प्रीमियर लीग पसंद है लेकिन उन्होंने पिछले सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा श्रृंखला में भारत और आस्ट्रेलिया के इतने क्रिकेटरों के चोटिल होने में इस लीग का भी योगदान है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

ब्रिसबेन, 13 जनवरी : आस्ट्रेलिया (Australia) के कोच जस्टिन लैंगर (Justin langer) को इंडियन प्रीमियर लीग पसंद है लेकिन उन्होंने पिछले सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा श्रृंखला में भारत और आस्ट्रेलिया के इतने क्रिकेटरों के चोटिल होने में इस लीग का भी योगदान है . कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच यूएई में खेला गया .आम तौर पर यह अप्रैल मई में भारत में होता है . आईपीएल के बाद से भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और आस्ट्रेलिया टीम भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है . लैंगर ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ इस सत्र में चोटों की सूची लंबी है . मुझे लगता है कि आईपीएल 2020 की टाइमिंग सही नहीं थी .

खास तौर पर इतनी बड़ी श्रृंखला से पहले तो कतई नहीं .’’ भारत के प्रमुख खिलाड़ी मोहम्मद शमी, के एल राहुल और उमेश यादव तो चोटों के कारण श्रृंखला से बाहर हुए ही और अब ताजा नाम रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का भी जुड़ गया है .

आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पहले दो टेस्ट नहीं खेल सके . लैंगर ने हालांकि आईपीएल की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ मुझे आईपीएल पसंद है . यह उसी तरह है जैसे मेरे युवा दिनों में काउंटी क्रिकेट था . काउंटी खेलकर क्रिकेट कौशल का विकास होता था और अब आईपीएल से सीमित ओवरों के खेल में निखार आ रहा है .’’ यह भी पढ़ें : IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में आसान नहीं है टीम इंडिया की राह, दिग्गज खिलाड़ी है चोटिल , इन जांबाजों को मिलेगा मौका

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन इस बार टाइमिंग सही नहीं थी . दोनों टीमों में कितने खिलाड़ी चोटिल हैं जो लीग का असर भी हो सकता है . मुझे यकीन है कि इसकी समीक्षा की जायेगी .’’ यह पूछने पर कि बुमराह और जडेजा के नहीं खेलने का कितना असर होगा , उन्होंने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर काफी असर होगा . लेकिन मुझे लगता है कि अब यह सबसे फिट के बाजी मारने की बात हो गई है . ’’ चौथा टेस्ट 15 जनवरी से यहां शुरू होगा .

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी