IPL 2025 Postponed: भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला किया है. यह फैसला शुक्रवार को हुई आपात बैठक में लिया गया. यह जानकारी समाचार एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों ने दी.

आईपीएल ट्रॉफी

नई दिल्ली, 9 मई : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला किया है. यह फैसला शुक्रवार को हुई आपात बैठक में लिया गया. यह जानकारी समाचार एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों ने दी.

गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई और ड्रोन हमलों के कारण 10.1 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा था. हमलों के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट करना पड़ा. ये तीनों इलाके धर्मशाला के पास हैं. इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी. यह भी पढ़ें : No Asia Cup 2025 and Bangladesh Tour: एशिया कप और टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द, अब उसी विंडो में खेला जाएगा IPL का बचा हुआ मैच; रिपोर्ट

बीसीसीआई के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "हां, अभी-अभी बैठक खत्म हुई है. सभी संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है. आगे की जानकारी बीसीसीआई जल्द ही देगा." आईपीएल से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "देश के साथ खड़े होने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला लिया है. अभी यह साफ नहीं है कि आगे इसे दोबारा कब शुरू किया जाएगा. हो सकता है साल के अंत में मौका मिले, लेकिन फिलहाल कुछ तय नहीं है."

धर्मशाला मैच के रद्द होने के बाद, लीग में शामिल कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों, मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण कर्मचारियों और अन्य जरूरी लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 बड़े आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक हमले किए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7-8 मई को उत्तरी और पश्चिमी भारत के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने उचित और प्रभावी जवाब दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड