IPL 2025 Auction: नर्वस और चिंतित करने वाला था आईपीएल 2025 नीलामी का अनुभव; केएल राहुल

केएल राहुल आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं. सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने पिछले साल की नीलामी को याद किया. राहुल ने पिछले तीन सीजन तक लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी की थी, लेकिन इस बार नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया.

Kl rahul (Photo: X)

नई दिल्ली, 15 मार्च : केएल राहुल आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं. सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने पिछले साल की नीलामी को याद किया. राहुल ने पिछले तीन सीजन तक लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी की थी, लेकिन इस बार नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद दिल्ली ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा. टीम ने अपने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया. हालांकि, राहुल इस सीजन में सिर्फ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे, क्योंकि दिल्ली ने अक्षर पटेल को नया कप्तान बनाया है.

राहुल ने जियो हॉटस्टार पर नीलामी को लेकर कहा, "यह एक तनावपूर्ण अनुभव था. एक खिलाड़ी के रूप में यह जानना मुश्किल होता है कि आपको कौन सी टीम खरीदेगी. मैंने सालों से देखा है कि नीलामी कितनी अनिश्चित होती है. पिछले तीन सालों में मैं कप्तान रहा हूं, इसलिए टीम बनाने की प्रक्रिया में शामिल रहा हूं. मुझे पता है कि फ्रेंचाइजी पर सही टीम चुनने का कितना दबाव होता है. लेकिन खिलाड़ी के नजरिए से यह और भी कठिन होता है, क्योंकि इससे आपका करियर दांव पर लगा होता है." यह भी पढ़ें : Sultanpur Road Accident: होली के दिन सुलतानपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत, 10 घायल

उन्होंने आगे कहा, "नीलामी खिलाड़ी के भविष्य को तय कर सकती है या उसे नई चुनौतियों में डाल सकती है. मैं नर्वस था, थोड़ा चिंतित भी था, लेकिन साथ ही मुझे लगा कि यह मेरे करियर के लिए सही कदम है. दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर मैं खुश हूं. टीम के मालिक पार्थ जिंदल मेरे करीबी दोस्त हैं और हमने क्रिकेट के अलावा भी कई चीजों पर चर्चा की है. मुझे पता है कि वह खेल को लेकर कितने जुनूनी हैं, और इस टीम का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है. हमारे पास एक मजबूत टीम है और मैं सीजन के लिए उत्साहित हूं."

टीम संयोजन पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि दिल्ली की टीम संतुलित लग रही है. इसमें अनुभवी खिलाड़ियों और युवा टैलेंट का अच्छा मिश्रण है. उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक नया अनुभव होगा - एक नई टीम में शामिल होना, शायद यह मेरी चौथी या पांचवीं आईपीएल टीम होगी. जब भी आप किसी नई टीम में जाते हैं, कई सवाल दिमाग में आते हैं कि खिलाड़ी कैसे होंगे, मालिक टीम कैसे चलाते हैं, फैंस का क्या रिएक्शन रहेगा. लेकिन टीम का संयोजन देखकर लगता है कि सभी जरूरी पहलू कवर किए गए हैं."

राहुल ने आगे कहा, "मुझे युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा, जो काफी रोमांचक होगा. मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे शानदार खिलाड़ी टीम में हैं. हमारी टीम मजबूत है और मैं आईपीएल के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता." दिल्ली की टीम 23 मार्च को विशाखापट्टनम में राहुल की पुरानी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड