IPL- 2023: KKR के पैट कमिंस 2023 आईपीएल सीजन में नहीं खेलेंगे

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कप्तान पैट कमिंस 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे. वह भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप और इंग्लैंड में एशेज के लिए पूरी तरह फिट होना चाहते हैं.

Pat Cummins

मेलबर्न, 15 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कप्तान पैट कमिंस 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे. वह भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप और इंग्लैंड में एशेज के लिए पूरी तरह फिट होना चाहते हैं. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज, जिनका आईसीसी टी20 विश्व कप में काफी खराब प्रदर्शन रहा, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस साल की शुरूआत में 7.25 करोड़ रुपये में मेगा नीलामी में खरीदा था. उन्होंने पांच मैच खेले, जिसमें सात विकेट लिए.

मंगलवार को कमिंस ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी अनुपलब्धता की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.कमिंस ने कहा, मैंने अगले साल के आईपीएल नहीं खेलने का कठिन फैसला किया है. अगले 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से भरा हुआ है, इसलिए एशेज सीरीज और (वनडे) विश्व कप से पहले कुछ आराम करूंगा.केकेआर को धन्यवाद. खिलाड़ियों और कर्मचारियों की इतनी शानदार टीम और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द वहां वापस आ सकता हूं. यह भी पढ़ें : Ind vs NZ 2022: भारत से पंगा लेने न्यूजीलैंड ने युवाओं को दिया मौका, इन दो खिलाडियों की छुट्टी से भारत के खेमे में होगी ख़ुशी

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिचेल स्टार्क 2023 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन को भी मिस कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया अगले साल जून और जुलाई में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेलेगा. इसके बाद भारत अक्टूबर-नवंबर में 2023 एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें