IPL 2021: सीएसके के लिए गेम चेंजर रहे मोइन : पार्थिव

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेवाज पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर मोइन अली की सराहना करते हुए कहा है कि वह अपनी टीम के गेम चेंजर रहे.

मोइन अली ( photo credit : twitter )

मुंबई, 10 मई : भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेवाज पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर मोइन अली (Moin ali) की सराहना करते हुए कहा है कि वह अपनी टीम के गेम चेंजर रहे. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके की टीम दिल्ली के बाद 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर थी. आईपीएल 2021 के सीजन को कोरोना वायरस के कारण स्थगित किया गया था. मोइन ने इस सीजन में छह मैचों में 34.33 के औसत से 206 रन बनाए और पांच विकेट लिए थे.

पार्थिव ने कहा, "मेरे ख्याल से मोइन सीएसके के लिए गेम चेंजर रहे. वह ओपनिंग करने भी उतर सकते थे और नंबर-3 पर भी खेल सकते थे. उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी. उनको इस तरह खेलते देखना सुखद था." उन्होंने कहा, "अच्छी तरह वापसी करना महत्वपूर्ण था. सीएसके के साथ यही हुआ. ओपनरों ने काफी अच्छा किया लेकिन मध्यक्रम महत्वपूर्ण था." यह भी पढ़ें : एमसीडी के अस्पताल से 23 मरीज लापता, निगम को इसकी खबर तक नहीं : आप

पाíथव ने धोनी की कप्तानी को भी श्रेय दिया और कहा कि धोनी ने बल्लेबाजी क्रम का निर्णय लिया और मोइन को तीसरे नंबर पर भेजना महत्वपूर्ण रहा. पार्थिव ने कहा, "सभी को लगा था कि सुरेश रैना नंबर-3 पर उतरेंगे, लेकिन इस स्थान पर मोइन उतरे. धोनी को पता था कि क्या परिवर्तन करने है. सभी को लगा कि धोनी नंबर-4 और पांच पर आएंगे लेकिन वह निचले क्रम पर उतरे."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू