IPL 2021: कोहली टॉप पर बल्लेबाजी करेंगे, आरसीबी के लिए उनकी लय महत्वपूर्ण - हेसन

आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने कहा है कि लीग के आगामी 14वें सीजन में टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचने में कप्तान विराट कोहली की फॉर्म और लय महत्वपूर्ण होगी.

माइक हेसन (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई, 1 अप्रैल : आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने कहा है कि लीग के आगामी 14वें सीजन में टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचने में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म और लय महत्वपूर्ण होगी. हेसन ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, " इस समय वह अच्छे लय में हैं. उनकी गति भी शानदार है. मुझे लगता है कि जिस तरह से वे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में खेले हैं, वह दिखाता है कि उनकी गति और लय कितनी अच्छी है और वह पारी को नियंत्रित कर सकते हैं.

जब वह आरसीबी के लिए बल्लेबाजी करते हैं तो उनमें यही चीज दिखती है." उन्होंने आगे कहा, " मैं जानता हूं कि विराट का आत्मविश्वास बढ़ेगा. वह आरसीबी के लिए खेलने के लिए बेहद जुनूनी हैं. हम उन्हें स्कोर बनाने और देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते." यह भी पढ़ें : IPL 2021: इस ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने आईपीएल से नाम लिया वापस, धोनी के लिए झटका

कोहली इंगलैंड के खिलाफ पहले टी20 में खाता खोले बिना आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में क्रमश : नाबाद 73 और नाबाद 77 रन की पारी खेली थी. उन्होंने पहले और दूसरे वनडे में भी क्रमश : 56 और 66 रन की पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड