महिला हॉकी: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने द. कोरिया को रोका, खेल 1-1 से ड्रॉ हुआ

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में कोई भी गोल करने में सफल नहीं रही. भारत को इस क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर भी हासिल हुआ लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी.

(Photo Credits: Getty Images)

रोम: गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्राफी में शनिवार को मेजबान दक्षिण कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया. भारतीय टीम हालांकि पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में टीम 20 मई को दक्षिण कोरिया से ही फाइनल खेलेगी.

भारत ने इससे पहले लगातार तीन मुकाबलों में जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलेशिया को 3-2 से मात दी थी.

दक्षिण कोरिया को मैच के चौथे मिनट में ही पेनाल्टी कार्नर मिल गया, लेकिन अपना 50वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहीं गुरजीत कौर ने इसे नाकाम कर दिया.

पहला क्वार्टर खाली जाने के बाद मेजबान टीम के लिए चिओन सियोल की ने 20वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में कोई भी गोल करने में सफल नहीं रही. भारत को इस क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर भी हासिल हुआ लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी.

चौथे क्वार्टर में भारत के लिए लालसेमसियामी ने 49वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल दागकर 1-1 से बराबरी पर ला दिया. मेजबान के पास 54वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करने का मौका था लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने इसका सफलतापूर्वक बचाव कर लिया और मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा.

भारतीय ड्रैग फ्लिकर गुरजीत का यह 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच था. भारत अब 20 मई को फाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Winner Prediction: दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज करेगी अपने नाम या वापसी करेगा नामीबिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Windhoek Weather Update: विंडहोक में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल