भारतीय प्रशिक्षकों को मिलेगा 4 साल का कार्यकाल, 2 लाख का सैलरी कैप हटेगा: खेल मंत्री किरण रिजिजू

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि सरकार एलिट खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे प्रशिक्षकों पर लगे दो लाख के सैलरी कैप को हटा रही है. पुलेला गोपीचंद ने इस पर कहा खेल जगत की यह लंबे समय से मांग थी जो लंबित पड़ी थी. मैं इस फैसले से काफी खुश हूं क्योंकि यह अच्छे प्रशिक्षकों को आकर्षित कर पूरे खेल जगत को फायदा पहुंचाएगी.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली, 4 जुलाई: केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा है कि सरकार एलिट खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे प्रशिक्षकों पर लगे दो लाख के सैलरी कैप को हटा रही है. रिजिजू ने कहा, "कई कोच अच्छे परिणाम दे रहे हैं और उन्हें उनकी मेहनत का ईनाम मिलना चाहिए. सरकार अपने खिलाड़ियों को अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए पूरे देश से सर्वश्रेष्ठ कोच लाने को लेकर प्रतिबद्ध है. हम नहीं चाहते हैं कि सैलरी कैप अच्छे कोच को लाने में बाधा बने."

वेतन के अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि भारतीय प्रशिक्षकों का कार्यकाल भी विदेशी प्रशिक्षकों की तरह चार साल का होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी के साथ कोच एक ओलम्पिक साइकल पूरी कर सके. तमाम सरकारी संस्थाओं में काम कर रहे प्रशिक्षक नियुक्ति पर आ सकेंगे और वह भी चार साल के कार्यकाल के अलावा अच्छे वेतन पाने के योग्य होंगे.

यह भी पढ़ें: खेल मंत्री किरण रिजिजू की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- मेरे शब्द लिख के रख लो, 2028 ओलम्पिक में भारत शीर्ष-10 में होगा

पुलेला गोपीचंद (Pullela Gopichand) ने इस पर कहा, "खेल जगत की यह लंबे समय से मांग थी जो लंबित पड़ी थी. मैं इस फैसले से काफी खुश हूं क्योंकि यह अच्छे प्रशिक्षकों को आकर्षित कर पूरे खेल जगत को फायदा पहुंचाएगी."

Share Now

संबंधित खबरें

International Badminton Competitions 2023: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारतीय महिलाओं ने दिखाया जलवा

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड