सूर्यकुमार यादव युवाओं के लिए एक अच्छा रोल मॉडल - लक्ष्मण

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में चयन होने के लिए जिस तरह का धैर्य दिखाया है, उसे देखते हुए वह युवाओं के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल हैं.

वीवीएस लक्ष्मण (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 9 मार्च : भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारतीय टीम में चयन होने के लिए जिस तरह का धैर्य दिखाया है, उसे देखते हुए वह युवाओं के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल हैं. यादव को 12 मार्च से इंग्लैंड के साथ शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में चुना गया है. लक्ष्मण ने एक कार्यक्रम में कहा, "वह इसके हकदार हैं. मुझे लगता है कि वह युवाओं के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल हैं, खासकर भारत में, क्योंकि वे बहुत जल्दी ही धैर्य खो देते हैं.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सभी सकारात्मक रन बनाने वाले भारतीय टीम में आने की उम्मीद करते हैं (लेकिन) यह मुश्किल है."उन्होंने कहा, " इतनी सारी गुणवत्ता, इतनी प्रतिभा और इतनी प्रतियोगिता है, लेकिन सूर्यकुमार ने क्या किया? वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापस जाते है, मुंबई के लिए स्कोर करते हैं, जब भी उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिलता है तो वह एक सकारात्मक रन गेनर होता है. वह कठिन परिस्थितियों में खेलते है और मैच जीतते है और आप एक खिलाड़ी से आप यही उम्मीद करते हैं." यह भी पढ़ें : ICC Player of The Month: अश्विन और ब्यूमोंट चुने गए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

लक्ष्मण ने कहा कि यादव ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया कि वे उन्हें टीम में शामिल करे. पूर्व बल्लेबाज ने कहा, " मेरे कोच ने मुझे एक बात सीखाई थी कि यदि चयनकर्ता दरवाजा नहीं खोल रहे हैं, तो दरवाजा खोलो! एकमात्र तरीका जो आप कर सकते हैं वह आपका प्रदर्शन. हमें इस चीज को लेकर आश्वस्त नहीं है कि वह अंतिम एकादश में शामिल होंगे. लेकिन वह निश्चित रूप से उस भारतीय टीम के उस टी20 टीम में एक स्थान के हकदार हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\