खेल

IND vs JPN, Asian Champions Trophy 2023 Semi Final Free Live Streaming: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव फ्री प्रसारण

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. भारत अपनी लय जारी रखना चाहेगा और यह मैच जीतने में सफल रहेगा.

IND vs JPN, Asian Champions Trophy 2023 Semi Final Free Live Streaming: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव फ्री प्रसारण
भारतीय हॉकी टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs JPN, Asian Champions Trophy 2023 Semi Final Free Live Streaming: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा. राउंड-रॉबिन चरण के बाद टीम इंडिया पांच मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही. दिलचस्प बात यह है कि जापान के खिलाफ भारत जीत दर्ज करने में असफल रहा और उसे ड्रॉ से संतोष करना पड़ा. मेन इन ब्लू को इस बार जीत हासिल करने और फाइनल मुकाबले में आगे बढ़ने की उम्मीद होगी. इस बीच, IND बनाम JPN हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और लाइव टेलीकास्ट संबंधित डिटेल्स के लिए आप नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर किया

दूसरी ओर, जापान ने अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को हराया और पहले राउंड के बाद चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस मैच का विजेता फाइनल में या तो मलेशिया या कोरिया से भिड़ेगा, जो दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगी. भारतीय हॉकी टीम इस समय अजेय दिख रही है और उम्मीद है कि वह जापान के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीत हासिल करेगी.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान हॉकी मैच टीवी पर कब और कहां खेला जाएगा? 

11 अगस्त (शुक्रवार) को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत का भिड़त जापान से होगी. मैच की शुरुआत का निर्धारित समय रात 8:30 बजे से चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कहां देखें?

चल रहे पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 सेमीफाइनल के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 चैनलों पर किया जाएगा.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. भारत अपनी लय जारी रखना चाहेगा और यह मैच जीतने में सफल रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).