Team India: भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा, बल्लेबाजों को अब तेज गति से डर नहीं लगता
इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला करार दिया जा रहा है लेकिन राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों के लिए तेज गति कोई मुद्दा नहीं है. मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं. पिच अच्छी दिखाई दे रही है. अब देखते हैं कि मैच के दिन इसका व्यवहार कैसा रहता है."
भारत पर्थ की तेज गति और उछाल वाली पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के रविवार को होने वाले सुपर 12 मुकाबले के लिए तैयार हो रहा है और भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों को तेज गति से डर नहीं लगता. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma के नाम जुड़ेगा एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला करार दिया जा रहा है लेकिन राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों के लिए तेज गति कोई मुद्दा नहीं है. मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं. पिच अच्छी दिखाई दे रही है. अब देखते हैं कि मैच के दिन इसका व्यवहार कैसा रहता है."
दिलचस्प है कि भारत ने अक्टूबर के शुरू में पर्थ में संक्षिप्त तैयारी शिविर लगाया था और दो अभ्यास मैच भी खेले थे. राठौड़ का कहना है कि पर्थ में गुजारे गए पिछले समय का टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में फायदा मिलेगा.
राठौड़ ने कहा, "हमें पता था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण होगा. इसलिए हम जल्दी पर्थ आ गए थे और कुछ अभ्यास किया था और परिस्थितियों के अभ्यस्त हो सकें। इसका निश्चित ही हमें फायदा मिलेगा."
राठौड़ ने विराट कोहली की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने के लिए तारीफ की जिन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ क्रमश: नाबाद 82 और नाबाद 62 रन की दो जोरदार पारियां खेलीं। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि वह आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).