India Wins U19 Women’s T20 WC Finale 2023: भारतीय कोच राहुल द्रविड ने कहा, भारत की महिला अंडर-19 टीम के लिए ऐतिहासिक दिन

बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में द्रविड ने कहा, "आज भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था. मैं इसे लड़कियों का एक संदेश के रूप में अंडर-19 पुरुष के पूर्व कप्तान को देना चाहूंगा."

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Twitter)

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड ने दक्षिण अफ्रीका में पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय महिला टीम की जमकर सराहना की। वहीं, इस जीत को देश में महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी बताया. रविवार को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्‍स ओवल में, शेफाली वर्मा की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर समेट दिया. यह भी पढ़ें: झूलन, मिताली ने अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर टीम की प्रशंसा

तेज गेंदबाज तीता साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन, लेंथ में सटीक थी और प्रत्येक को दो-दो विकेट मिले. शैफाली, बाएं हाथ के स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया.

बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में द्रविड ने कहा, "आज भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था. मैं इसे लड़कियों का एक संदेश के रूप में अंडर-19 पुरुष के पूर्व कप्तान को देना चाहूंगा."

उन्होंने अपने 2018 पुरुषों के अंडर19 विश्व कप विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ के साथ इस पल को साझा किया। शॉ ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है. बधाई हो, शाबाश, जिसके बाद पूरी भारतीय पुरुष टी20 टीम ने अंडर-19 महिला टीम के लिए एक साथ तालियां बजाईं."

शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट कर दिया। तेज गेंदबाज तीतास साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली. उन्होंने दो-दो विकेट लिए. जबकि शेफाली, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया.

इसके बाद 69 रनों का पीछा करते हुए धीमी पिच पर भारत ने पहले चार ओवरों में शेफाली और श्वेता सहरावत को खो दिया.

लेकिन सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा 14 ओवर में पूरा किया और भारत को महिला क्रिकेट में उसका पहला विश्व कप खिताब दिलाया.

Share Now

संबंधित खबरें

Rahul Dravid on Suryakumar Yadav : भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव के प्रक्रियाओं, रणनीति बारे में क्या कहा-जानें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास