India vs Wales Men's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

भारत का रिकॉर्ड वेल्स के खिलाफ शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में भारत ने 2023 हॉकी विश्व कप में वेल्स को 4-2 से हराया था. वहीं, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी. नए टूर्नामेंट फॉर्मेट के तहत हर मुकाबला काफी अहम होगा.

India vs Wales Men's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: FIH हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज आज (15 अगस्त) से हो रहा है. अपने पहले मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पूल D में वेल्स से होगा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया 51 साल बाद विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी. भारत और वेल्स के बीच यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्स्टलवीन स्थित वैगेनर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मुकाबले का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं. India vs Wales Head To Head: हॉकी विश्व कप में कैसा है भारत और वेल्स का रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड आंकड़े और मैच प्रीव्यू

भारत में कहां देखें भारत बनाम वेल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और वेल्स के बीच FIH हॉकी विश्व कप 2026 के इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में Star Sports Select 2 (SD+HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) पर उपलब्ध होगा.

भारत में कहां देखें भारत बनाम वेल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेल्स के बीच FIH हॉकी विश्व कप 2026 के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

मैच प्रीव्यू

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है. टीम ने 2025 एशिया कप का खिताब जीता था और 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था. अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह अपना चौथा हॉकी विश्व कप खेलेंगे. मनप्रीत सिंह 417 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं.

दूसरी ओर, दुनिया की 15वें नंबर की टीम वेल्स लगातार दूसरी बार FIH हॉकी विश्व कप में हिस्सा ले रही है. टीम ने चिली के सैंटियागो में खेले गए विश्व कप क्वालिफायर के जरिए इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया.

भारत का रिकॉर्ड वेल्स के खिलाफ शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में भारत ने 2023 हॉकी विश्व कप में वेल्स को 4-2 से हराया था. वहीं, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी. नए टूर्नामेंट फॉर्मेट के तहत हर मुकाबला काफी अहम होगा, क्योंकि अब पारंपरिक क्वार्टर फाइनल की जगह क्रॉसओवर पूल प्रणाली लागू की गई है. ऐसे में भारत जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा.

Share Now