India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Live Streaming Online on Disney+ Hotstar and Vasantham TV: यहाँ जाने एशिया कप के सुपर 4, IND बनाम SL मैच का मुफ्त कब और कहां देखें

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में एशिया कप 2022 के प्रसारण करने का अधिकार हैं प्रशंसक टीवी पर IND बनाम SL एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स एसडी / एचडी चैनलों में पर देख सकते हैं. IND बनाम SL सुपर 4 एशिया कप क्रिकेट मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाएगा, लेकिन डीडी फ्री डिश और डीटीटी प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं के लिए श्रीलंका में प्रशंसकों के लिए, वसंतम टीवी IND बनाम SL T20 सुपर 4 क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण करेगा.

आज एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत, श्रीलंका से भिडेगा, यह सभी अच्छी तरह से जानते है कि केवल जीत ही इस टूर्नामेंट में बने रहने में मदद कर सकती है, पिछले मैच में पाकिस्तान के हाथो मिली हार ने भारतीय टीम को थोडा मनोबल तोड़ दिया है जिसके बाद भी भारतीय टीम को आज वापसी करनी होगी. और फाइनल खेलने के लिए बाकि दोनों मैच जीतना होगा. जैसे की हम सभी जानते है T20 मुकाबले में हमेशा उलटफेर होते देखा है जिससे भारत को बचना होगा, श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर मनोबल ऊचा होगा और भारत को हराने के तैयारी में होंगे. श्रीलंका के खिलाडी इस फ़ॉर्मेट में किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं.  भारत बनाम श्रीलंका मैच को Hotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शाम 7:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के विकेटकीपर रिजवान के दाएं घुटने का फॉलो-अप स्कैन होगा

विराट कोहली इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं, उनको आज फिर से खतरनाक बल्लेबाजी करते देख सकते है,  के एल राहुल और रोहित शर्मा पावर प्ले में अच्छे खेल रहे हैं, लेकिन उनमें से एक को ज्यादा देर तक पिच पर रुक कर बड़ा स्कोर बनाना होगा. अवेश खान टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं और तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खेल सकते हैं जबकि  अक्षर पटेल रवि बिश्नोई के लिए जगह खेल सकते हैं अर्शदीप सिंह, जो पाकिस्तान के खिलाफ  कैच ड्रॉप के बाद आलोचकों के निशाने पर है आज अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों को मुहतोड़ जबाब देना चाहेंगे.

श्रीलंका के कप्तान दासुन शंका तेज गति से रन बनाने में सक्षम हैं जबकि कुसल मेंडिस भी अब तक अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन अन्य खिलाड़ियों को इन दोनों से कुछ दबाव कम करने की कोशिश करनी होगी. वानिंदु हसरंगा वर्तमान में खेल के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं और भारत को उन्हें अत्यंत सावधानी के साथ खेलने की आवश्यकता होगी.

भारत बनाम श्रीलंका कब है, एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच (तारीख, समय और स्थान जानें)

भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच 06 सितंबर, 2022 (मंगलवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में  भारतीय समयनुसार 7:30 PM से खेला जाएगा.

भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में एशिया कप 2022 के प्रसारण करने का अधिकार हैं प्रशंसक टीवी पर IND बनाम SL एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स एसडी / एचडी चैनलों में पर देख सकते हैं. IND बनाम SL सुपर 4 एशिया कप क्रिकेट मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाएगा, लेकिन डीडी फ्री डिश और डीटीटी प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं के लिए श्रीलंका में प्रशंसकों के लिए, वसंतम टीवी IND बनाम SL T20 सुपर 4 क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण करेगा.

भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

disney+ hotstar, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का आधिकारिक OTT प्लेटफॉर्म, भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022 सुपर 4 राउंड मैच को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा. एक्शन को लाइव देखने के लिए प्रशंसक Disney+ hotstar और वेबसाइट पर देख सकते हैं. भारत पर दबाव होगा लेकिन उन्हें यह मुकाबला जीतना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट