India vs South Africa, 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 279 रनों का दिया लक्ष्य, मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए

एडेन मार्करम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 279 रनों का लक्ष्य दिया

एडेन मार्करम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 279 रनों का लक्ष्य दिया. प्रोटियाज ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 278 रन बनाए. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए. वहीं शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरूआत ठीक-ठाक रही, क्योंकि उन्होंने दो विकेट गंवाकर 40 रन बनाए. इस दौरान, दोनों सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (5) और जेनमैन मलान (25) पवेलियन लौट गए. इसके बाद, रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम को 21 ओवर के बाद 100 के पार पहुंचा दिया. इस बीच, हेंड्रिक्स ने 58 और मार्करम ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों ही बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, जिससे लग रहा था कि अफ्रीका एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है. यह भी पढ़ें: गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह बोले, हमें अपने डिफेंसिव कौशल में सुधार करने की जरूरत

31.2 ओवर में सिराज ने हेंड्रिक्स (74) को शाहबाज के हाथों कैच कराकर प्रोटियाज को 169 रनों पर तीसरा झटका दिया, जिससे उनके और मार्करम के बीच 129 गेंदों में 129 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इसके बाद, पांचवें नंबर पर आए हेनरिक क्लासेन ने मार्करम ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर 36 ओवर के बाद टीम को 200 के पार पहुंचा दिया.

लेकिन बैक टू बैक ओवर में सुंदर और कुलदीप ने क्लासेन (30) और मार्करम (79) को आउट कर दिया. 39वें ओवर में प्रोटियाज की आधी टीम 215 रनों पर सिमट गई. छठे और सातवें नंबर पर आए डेविड मिलर और वेन पार्नेल ने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बटोरे, जिससे 45 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 252 रन हो गया.

46.2वें ओवर में शार्दुल ने पार्नेल (16) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया. 49वें ओवर में मिलर ने शार्दुल की गेंदों पर लगातार चौके लगाए. जिसके बाद 50वें ओवर में सिराज ने केशव महाराज (5) को बोल्ड कर महज तीन रन दिए, जिससे प्रोटियाज ने सात विकेट खोकर 278 रन बनाए. मिलर चार चौके की मदद से 34 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अब सीरीज को 1-1 से बराबरी करने के लिए भारत को 279 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड