Ind vs Eng 1st ODI 2021: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोटिल Shreyas Iyer स्कैन के लिए पहुंचे अस्पताल

भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs England 1st ODI Match 2021: भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर को फील्डिंग के दौरान आठवें ओवर में चोट लगी जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, अय्यर जब ज़ॅनी बेयरस्टो के शॉट पर बाउंड्री होने से रोकने का प्रयास कर रहे थे तब उन्हें बाएं कंधे में चोट लग गई. उन्होंने बाउंड्री जाने से रोक दिया लेकिन बाद में उन्हें कंधे पर दर्द होने लगा जिसके कारण अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st ODI 2021: रोहित शर्मा और शिखर धवन के नाम जुड़ा खास रिकॉर्ड, सचिन और सहवाग को छोड़ा पीछे

बीसीआई ने बताया कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी फील्िंडग करने नहीं उतरे हैं. रोहित को बल्लेबाजी करते वक्त मार्क वुड की गेंद पर चोट लगी थी और उन्हें बाद में दर्द का एहसास हुआ. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 317 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\