India vs Australia, T20I 2022: विराट कोहली को नजरअंदाज करना भूल होगी : आरोन फिंच

कोहली ने एशिया कप 2022 में भारत के आखिरी सुपर फोर मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय (नाबाद 122) शतक बनाकर फॉर्म में आने की पुष्टि कर दी. यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था.

ऑस्ट्रेलिया टी20 कप्तान आरोन फिंच ने सोमवार को कहा कि मैच के किसी भी स्तर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन जो यह कह रहा है कि उन्हें अब नजरअंदाज किया जा सकता है, तो वह एक बहादुर व्यक्ति होगा. फिंच ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में जो हासिल किया है, उसे कम में नहीं आंक सकते. यह भी पढ़ें: यहाँ जाने मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया होने वाले फर्स्ट T20 मैच से पहले संभावित प्लेइंग इलेवन, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स और महत्वपूर्ण भिड़त सहित कब और कहाँ देखें

इस महीने की शुरूआत में, कोहली ने एशिया कप 2022 में भारत के आखिरी सुपर फोर मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय (नाबाद 122) शतक बनाकर फॉर्म में आने की पुष्टि कर दी. यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था.

कोहली एशिया कप 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने छह मैचों में 147.59 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे.

उन्होंने कहा, "मैच के किसी भी स्तर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन जो यह कह रहा है कि उन्हें अब नजरअंदाज किया जा सकता है, तो वह एक बहादुर व्यक्ति होगा.

उन्होंने अब 15 वर्षों के लिए दिखाया है कि वह अब तक के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। विशेष रूप से टी20 क्रिकेट में, वह ऐसा व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने खेल को विकसित कर आगे बढ़ाया."

फिंच लगातार संघर्ष के कारण वनडे से संन्यास लेने के बाद पहली बार एक्शन में नजर आएंगे। उन्हें खुद से टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, "लंबे समय से आप आलोचना के साथ काफी सहज हो जाते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में, मुझे लगता है कि मेरा फॉर्म काफी समय से वास्तव में अच्छा है. मुझे लगता है कि अगर आप वनडे फॉर्म और टी20 फॉर्म को अलग करते हैं, तो सही है, क्योंकि यह दो अलग-अलग प्रारूप हैं."

फिंच ने आगे महसूस किया कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक संभावित तीन प्रारूप वाले खिलाड़ी हैं. ग्रीन ने इस साल की शुरूआत में पाकिस्तान में अपना ऑस्ट्रेलिया टी20 डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने अब तक केवल 14 टी20 खेले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी