India Test Captain: जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट कप्तानी के हकदार हैं: आर अश्विन

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास लेने से भारत की टेस्ट टीम में नेतृत्व का बड़ा खालीपन बन गया है और जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए एक योग्य उम्मीदवार हैं.

Jasprit Bumrah (Photo: @ESPNcricinfo/X)

नई दिल्ली, 13 मई : पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास लेने से भारत की टेस्ट टीम में नेतृत्व का बड़ा खालीपन बन गया है और जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए एक योग्य उम्मीदवार हैं.

अश्विन ने अपने यूट्यूब शो 'ऐश की बात' में कहा, "मुझे अंदाजा नहीं था कि दोनों (रोहित और कोहली) साथ में संन्यास लेंगे. यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक कठिन समय होगा और यह सच में अब गौतम गंभीर युग की शुरुआत है. उन्होंने आगे कहा, "जो टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, वह पूरी तरह से नई और बदली हुई होगी, जहां शायद बुमराह सबसे सीनियर खिलाड़ी होंगे. वह निश्चित रूप से कप्तान बनने के विकल्पों में हैं. मुझे लगता है कि वह इसके हकदार हैं, लेकिन चयनकर्ता उनके फिटनेस के आधार पर इसका निर्णय लेंगे. कोहली और रोहित के संन्यास से नेतृत्व में जरूर खालीपन आएगा. अनुभव खरीदा नहीं जा सकता, विराट की ऊर्जा और रोहित का संतुलन टेस्ट क्रिकेट में बहुत याद आएगा." यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: ‘आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया’, वायुसेना के जवानों से बोले पीएम मोदी

शुभमन गिल को रोहित के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे माना जा रहा है. हालांकि बुमराह इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे तक उपकप्तान थे. वह पर्थ टेस्ट में अंतरिम कप्तान थे और सिडनी के पांचवें टेस्ट में जब रोहित मैच से हटे थे, तब भी उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था. बुमराह को पूर्णकालिक कप्तान बनाए जाने पर उनकी चोटों को लेकर चिंताएं रही हैं. सिडनी टेस्ट के दौरान उन्हें पीठ में समस्या हुई थी और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 की शुरुआत छोड़नी पड़ी थी.

अश्विन ने कहा कि उन्हें लगता है कि रोहित और कोहली दोनों में अभी और योगदान देने की क्षमता थी. उन्होंने कहा, "मैं सच कहूं तो मुझे लगता है कोहली में टेस्ट क्रिकेट के लिए एक-दो साल और बचे थे. रोहित का भी मुझे लगता था कि कम से कम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज तक खेलेंगे क्योंकि टीम में नेतृत्व क्षमता की कमी है. "टेस्ट क्रिकेट भारत के लिए पिछले 10-12 सालों में सबसे अच्छा फ़ॉर्मेट रहा है और सिर्फ नेतृत्व के लिए रोहित को इंग्लैंड सीरीज तक खेलना चाहिए था. वह वहां अगर प्रदर्शन करते तो आगे भी खेल सकते थे. मेरे लिए रोहित की सबसे पसंदीदा बल्लेबाजी इंग्लैंड में 2021 के दौरान हुई थी. जब उन्होंने और केएल राहुल ने ओपनिंग की, तो हम सीरीज 2-1 से आगे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड