AFG vs IND T20 Series: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन की वापसी
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 7 मैच जीते हैं. एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. जनवरी 2024 में दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली टी20 सीरीज भारत ने अपने नाम की थी.
IND vs AFG T20I Series 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज आयोजित होने की संभावना है. खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा, लेकिन सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब कोई विदेशी टीम भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया की आधिकारिक मेजबानी करेगी. यह भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series 2026: अफगानिस्तान करेगा टीम इंडिया की मेजबानी! दिल्ली में खेली जा सकती है 3 मैचों की टी20I सीरीज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि इन चारों खिलाड़ियों का चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जाने वाली यह पूरी टी20 सीरीज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होगी.
टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी
32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह आखिरी बार टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए खेलते नजर आए थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में जगह बनाई थी. उनका इकॉनमी रेट 6.21 रहा था. ऐसे में उनकी वापसी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगी.
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 13 सितंबर 2026 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा टी20 | 15 सितंबर 2026 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20 | 17 सितंबर 2026 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, नितीश कुमार रेड्डी*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा*, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह*.
*वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रहेगा.
टी20 में भारत का पलड़ा भारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 7 मैच जीते हैं. एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. जनवरी 2024 में दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली टी20 सीरीज भारत ने अपने नाम की थी. वहीं जून 2026 में भारत ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
अब अफगानिस्तान की नजर भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी, जबकि टीम इंडिया इस सीरीज में जीत के साथ आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारी को और मजबूत करना चाहेगी.