India At CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन गोल्ड पर होगी भारत की नजर, मुक्केबाजी में 10 फाइनल समेत कई पदक मुकाबले आज

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन बेहद अहम माना जा रहा है. मुक्केबाजी में 10 फाइनल, एथलेटिक्स में कई मेडल इवेंट और जूडो में एक बार फिर पदक की उम्मीद के साथ भारतीय खिलाड़ी इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

India At CWG 2026 Day 10 Schedule: ग्लासगो (Glasgow) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन यानी 1 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों के सामने पदकों की झड़ी लगाने का सुनहरा मौका होगा. जूडो में ऐतिहासिक दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब भारत की निगाहें मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में शानदार प्रदर्शन पर होंगी. भारत फिलहाल 23 पदकों (5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज) के साथ पदक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: India At Commonwealth Games 2026 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 23 मेडल पूरे, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता गोल्ड, नीरज चोपड़ा को सिल्वर

सबसे ज्यादा नजरें मुक्केबाजी पर रहेंगी, जहां भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में उतरेंगे. सभी खिलाड़ियों ने कम से कम सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर लिया है और अब उनका लक्ष्य गोल्ड जीतना होगा.

मुक्केबाजी में भारत के 10 गोल्ड मेडल मुकाबले

समय (IST) मुकाबला
3:00 PM प्रीति पवार vs स्कारलेट डेलगाडो (महिला 54 किग्रा फाइनल)
3:30 PM जैसमीन लांबोरिया vs माइकेला वॉल्श (महिला 57 किग्रा फाइनल)
4:00 PM जदुमणि सिंह vs जाई डिक्सन (पुरुष 55 किग्रा फाइनल)
4:30 PM साक्षी चौधरी vs रूबी व्हाइट (महिला 51 किग्रा फाइनल)
5:00 PM प्रिया घंघास vs मैरी-बथूल अल-अहमादिएह (महिला 60 किग्रा फाइनल)
5:30 PM अरुंधति चौधरी vs चैंटेल रीड (महिला 70 किग्रा फाइनल)
6:00 PM सचिन सिवाच vs ट्रायअगेन नदेवेलो (पुरुष 60 किग्रा फाइनल)
6:30 PM अंकुश पंघाल vs डिमेजी शिट्टू (पुरुष 80 किग्रा फाइनल)
7:00 PM लवलीना बोरगोहेन vs एम्मा-सू ग्रीनट्री (महिला 75 किग्रा फाइनल)
7:30 PM नरेंद्र बेरवाल vs डेमार थॉमस (पुरुष +90 किग्रा फाइनल)

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में पदक की उम्मीद

भारतीय एथलीट भी कई फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे.

  • पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल: प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारन
  • महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल: प्रियंका गोस्वामी, रविना
  • पुरुष शॉटपुट F57 फाइनल: सोमन राणा, शुभम जुयाल
  • पुरुष 1500 मीटर T54 फाइनल: रमेश शनमुगम
  • पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल: देव मीणा, कुलदीप कुमार
  • पुरुष 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह
  • मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल: राजेश रमेश, विशाल टीके, अंसा बाबू, नीरू पाठक, रशदीप कौर

जूडो में फिर पदक की उम्मीद

जूडो में शुक्रवार को दो गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर एक्शन में होंगे.

  • उन्नति शर्मा (महिला -63 किग्रा)
  • करणजीत सिंह मान (पुरुष -90 किग्रा)
  • हर्ष तोकस (पुरुष -81 किग्रा)
  • इनुंगनबी तखेल्लाम्बम (महिला -70 किग्रा)

ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स

ट्रैक साइक्लिंग

  • डेविड बेकहम एलकटोचूंगो
  • रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम
  • रोजित सिंह यांगलेम (पुरुष स्प्रिंट क्वालीफाइंग)
  • दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों (10 किमी स्क्रैच रेस)

लॉन बॉल्स

  • पुरुष पेयर्स: नवनीत सिंह / दिनेश कुमार vs इंग्लैंड
  • महिला सिंगल्स: नयनमोनी सैकिया vs ब्रिजेट हर्सेलमैन (दक्षिण अफ्रीका)

भारत में कहां देखें लाइव?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network (Sony Sports Ten 2, Ten 2 HD, Ten 3 Hindi और Ten 4) पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा DD Sports पर भी प्रमुख मुकाबलों का मुफ्त प्रसारण किया जाएगा.

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन बेहद अहम माना जा रहा है. मुक्केबाजी में 10 फाइनल, एथलेटिक्स में कई मेडल इवेंट और जूडो में एक बार फिर पदक की उम्मीद के साथ भारतीय खिलाड़ी इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

Share Now