Asian Games 2026 Day 10 Schedule: आज एशियन गेम्स में भारत के लिए बड़ा दिन, क्रिकेट, हॉकी समेत कई खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारत के लिए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है. क्रिकेट और हॉकी जैसी टीम स्पर्धाओं के अलावा शूटिंग और एथलेटिक्स में कई पदकों की उम्मीद है. भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक तालिका में देश की स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

India At Asian Games 2026 Day 10 Full Schedule: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का 10वां दिन यानी 28 सितंबर भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम रहने वाला है. आज भारत के कई स्टार खिलाड़ी और टीमें अलग-अलग खेलों में मैदान पर उतरेंगी. क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, मुक्केबाजी और टेनिस समेत कई स्पर्धाओं में भारत की मजबूत चुनौती देखने को मिलेगी. भारतीय फैंस की नजर खासतौर पर पुरुष क्रिकेट टीम, पुरुष हॉकी टीम, मनु भाकर, अविनाश साबले, मुरली श्रीशंकर और महिला रिले टीम पर रहेगी.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आज एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी. वहीं, पुरुष हॉकी टीम पूल-ए के मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करेगी. दूसरी ओर शूटिंग और एथलेटिक्स में भारत के पास कई पदक जीतने के सुनहरे मौके होंगे.

एशियन गेम्स 2026: 28 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय खेल मुकाबला / खिलाड़ी पदक मुकाबला

3:58 AM सर्फिंग शिवराज बाबू – पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-3 नहीं

4:45 AM तीरंदाजी साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम – कंपाउंड पुरुष 1/16 एलिमिनेशन नहीं

5:25 AM तीरंदाजी कंपाउंड पुरुष 1/8 एलिमिनेशन* नहीं

6:10 AM शूटिंग मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत – महिला 25 मीटर पिस्टल टीम फाइनल हाँ

6:30 AM शूटिंग ट्रैप क्वालिफिकेशन नहीं

6:30 AM वॉलीबॉल भारत बनाम हांगकांग, चीन नहीं

6:30 AM स्क्वैश भारत बनाम चीन (महिला टीम) नहीं

7:00 AM सेलिंग विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन, हर्षिता तोमर नहीं

7:30 AM टेनिस सुमित नागल, अंकिता रैना, रुतुजा भोसले नहीं

8:00 AM कुराश पिंकी बलहारा (-78 किग्रा) हाँ

9:45 AM तीरंदाजी ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनीपर्थी – कंपाउंड महिला 1/16 नहीं

10:00 AM क्रिकेट भारत बनाम अफगानिस्तान (पुरुष क्वार्टरफाइनल) नहीं

10:25 AM तीरंदाजी कंपाउंड महिला 1/8 एलिमिनेशन* नहीं

10:45 AM शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल* हाँ

11:30 AM मुक्केबाजी लवलीना बोरगोहेन, प्रिया, कपिल पोखरिया नहीं

1:30 PM हॉकी भारत बनाम बांग्लादेश (पुरुष) नहीं

2:35 PM एथलेटिक्स महिला डिस्कस थ्रो फाइनल हाँ

3:09 PM एथलेटिक्स मिश्रित 4x100 मीटर रिले नहीं

4:13 PM एथलेटिक्स पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (अविनाश साबले) हाँ

4:25 PM एथलेटिक्स पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मुरली श्रीशंकर) हाँ

4:45 PM एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक फाइनल हाँ

5:13 PM एथलेटिक्स महिला 5000 मीटर फाइनल हाँ

6:01 PM एथलेटिक्स पुरुष 4x400 मीटर रिले नहीं

6:34 PM एथलेटिक्स महिला 4x100 मीटर रिले फाइनल हाँ

* क्वालिफिकेशन पर निर्भर.

भारत में एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में एशियन गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के Sony Sports 1 से Sony Sports 5 चैनलों पर देखा जा सकता है. वहीं मैचों और अन्य प्रतियोगिताओं की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा DD Sports पर भी चुनिंदा मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

भारत के लिए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है. क्रिकेट और हॉकी जैसी टीम स्पर्धाओं के अलावा शूटिंग और एथलेटिक्स में कई पदकों की उम्मीद है. भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक तालिका में देश की स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

Share Now