India and Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में क्या होगा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन?

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (19 सितंबर) से शुरू होने जा रही है. चेन्नई के चेपॉक में यह मुकाबला लाल मिट्टी वाली पिच पर खेले जाने की संभावना है, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है.

भारत बनाम बांग्लादेश (Photo: BCCI/@BCBtigers)

चेन्नई, 18 सितंबर : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (19 सितंबर) से शुरू होने जा रही है. चेन्नई के चेपॉक में यह मुकाबला लाल मिट्टी वाली पिच पर खेले जाने की संभावना है, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. टीम इंडिया के सामने एक मजबूत गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को प्लेइंग-11 में फिट करने की बड़ी चुनौती है.

पिच को देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे किस संयोजन के साथ मैदान में उतरें. बैटिंग लाइनअप लगभग तय है, लेकिन गेंदबाजी पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया तीन स्पिनर्स को मौका देगी या तीन तेज गेंदबाजों को. यह भी पढ़ें : Sri Lanka vs New Zealand Team Live Scorecard: यहां देखे श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन का लाइव स्कोर

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, यह मैच चेपॉक में लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस पिच पर गेंदबाजों को बढ़िया उछाल मिलेगा और गेंद कीपर तक आराम से एक अच्छी ऊंचाई पर जाएगी. हालांकि, चेन्नई में तेज गर्मी के कारण स्पिनर समय बीतने के साथ-साथ अपनी भूमिका जरूर अदा करेगा. फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज पूरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

फिलहाल के लिए ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के मजबूत बॉलिंग लाइनअप के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आकाश दीप और टीम के एकमात्र बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी टीम में हैं.

एक छोटे ब्रेक के बाद एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज मैदान पर नजर आएंगे. वहीं, बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसके घर में हराकर भरपूर आत्मविश्वास के साथ भारत आई है. भारत नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा. तैयारियों के नजरिये से टीम इंडिया एक स्टेबल और मजबूत टीम कॉम्बिनेशन को इस टेस्ट सीरीज के जरिए तैयार करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी